Move to Jagran APP

खाना बनाते मजदूर झुलसा, भर्ती

स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के परिसर में लगे सर्कस में कार्यरत मजदूर शनिवार की शाम।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 05:32 PM (IST)
खाना बनाते मजदूर झुलसा, भर्ती
खाना बनाते मजदूर झुलसा, भर्ती

कैमूर। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के परिसर में लगे सर्कस में कार्यरत मजदूर शनिवार की शाम खाना बनाते समय गैस की आग से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के दुमका जिला के नोनीघाट निवासी अलोखे राम का 16 वर्षीय पुत्र चंकू मरांडी नगर परिषद परिसर में चल रहे सर्कस में कर्मी है। शनिवार की शाम गैस के चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस का पाइप फटने से लगी आग में उसके दोनों पैर झुलस गए। सर्कस प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे रात में ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ राज ¨सह ने उसे खतरे से बाहर बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.