भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्री जख्मी
प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के खरेंदा गांव में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें वार्ड सदस्य व उसकी पुत्री घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को पीएचसी रामपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने दोनों का इलाज किया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाई। जिसमें मुरली लोहार, अवधेश लोहार व मोहन लोहार शामिल हैं। वहीं दो आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
खरेंदा पंचायत के वार्ड संख्या एक की वार्ड सदस्य प्रेमा देवी पति लाल बहादुर शर्मा ने बताया कि वह अपने घर में गिरी मिट्टी की दीवार की मरम्मत कर रहा था कि अचानक अवधेश, मुरली, मोहन के साथ दो अन्य लोग आकर मारपीट करने लगे। पास में मौजूद पुत्री रूबी कुमारी से भी मारपीट करने लगे। अन्य परिवार के सदस्य व पति बाहर में काम कर कर रहे थे। मारपीट में दोनों घायल हो गए। जहां से उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। घायल वार्ड सदस्य द्वारा थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बेलांव थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।