Move to Jagran APP

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में 65 प्रतिशत हुआ मतदान

बारिश व ठंड पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह संवाद सहयोगी मोहनियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया। खराब मौसम के बावजूद 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST)
तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में 65 प्रतिशत हुआ मतदान
तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में 65 प्रतिशत हुआ मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में  शांतिपूर्वक पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया। खराब मौसम के बावजूद 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। बारिश व ठंड पर मतदान का जज्बा भारी पड़ा। दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। लेकिन मतदाताओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा। महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं थीं।शुक्रवार को सुबह सात बजे से 18 पैक्स के 53 मतदान केंद्रों पर मतदान का कार्य  प्रारंभ हुआ। जैसे जैसे समय बढ़ते गया मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई। सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे 32 प्रतिशत, एक बजे तक 45 प्रतिशत और अंत में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रखंड में  शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को ले  जिले व अनुमंडल के  पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी  काफी सक्रिय रहे। चुनाव के प्रेक्षक राम मनोहर ठाकुर, कैमूर के डीडीसी केपी गुप्ता, डीआरडीए डायरेक्टर अजय कुमार तिवारी, एसडीएम शिव कुमार राउत, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, डीएसपी रघुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। कहीं से भी मतदान केंद्रों पर झड़प या चुनाव में गड़बड़ी करने की शिकायत नहीं मिली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया। एसडीएम शिव कुमार राउत ने मोहनियां व कुदरा प्रखंड में शांतिपूर्वक व निष्पक्ष पैक्स चुनाव संपन्न होने पर खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। मोहनियां के बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड में शुक्रवार को शांति पूर्वक व निष्पक्ष पैक्स का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं ने खराब मौसम के बावजूद पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।मतदान केंद्रों से आयीं मतपेटियों को बज्र गृह में शील कर दिया गया। शनिवार को मतगणना होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.