जिले में घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगा संरक्षण
वन स्टॉफ सेंटर के संचालन को राशि का हुआ आवंटन - सदर अस्पताल में अस्थाई सेंटर का होगा संचालन जागरण संवाददाता भभुआ घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय प्रदान करने के लिए महिला विकास निगम द्वारा जिला मुख्यालय पर वन स्टॉफ सेंटर की स्थापना की जानी है। वन स्टॉफ सेंटर के भवन निर्माण के लिए महिला विकास निगम
घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय प्रदान करने के लिए महिला विकास निगम द्वारा जिला मुख्यालय पर वन स्टॉफ सेंटर की स्थापना की जानी है। वन स्टॉफ सेंटर के भवन निर्माण के लिए महिला विकास निगम ने 15 लाख की राशि का आवंटन कर दिया है। वन स्टॉफ सेंटर के भवन निर्माण के लिए जमीन का चयन नहीं होने तक अस्थाई तौर पर सेंटर का संचालन सदर अस्पताल परिसर में किया जाएगा। इस संबंध में आइसीडीएस की डीपीओ रश्मि कुमारी ने बताया कि कैमूर जिले में घरेलू हिसा के अलावा अन्य प्रकार से पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे संरक्षण देने के अलावा विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए महिला विकास निगम द्वारा वन स्टॉफ सेंटर का संचालन किया जाना है। इसके लिए कैमूर जिले में निगम ने लगभग 15 लाख की राशि का आवंटन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सेंटर के संचालन के लिए सदर अस्पताल से तीन किलोमीटर परिधि में जमीन खोजी जा रही है। लेकिन अभी जमीन नहीं मिली है। इसके चलते फिलहाल सेंटर का संचालन सदर अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में महिला विकास निगम द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा गया था। जिसके आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने वन स्टॉफ सेंटर में महिलाओं को विधिक सहायता देने के लिए दो पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। जिसमें सविता पांडेय व राजकुमारी मिश्र अधिवक्ता के रूप में मौजूद रहेंगी। पीड़ित महिलाएं इन दोनों पैनल अधिवक्ताओं से संपर्क कर घर बैठे मोबाइल के माध्यम से कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। डीपीओ ने कहा कि वन स्टॉफ सेंटर में पीड़ित महिलाओं को विधिक, मेडिकल सहायता के अलावा उनके रहने और पुलिस संरक्षण की व्यवस्थ उपलब्ध रहेगी।