कामरेड विनोद मिश्र की 21 वीं वर्षी पर संकल्प सभा
जासं भभुआ नगर में स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को भाकपा माले ने कामरेड विनोद मिश्र की 21 वीं वर्षी पर संकल्प सभा का आयोजन किया। संकल्प सभा की अध्यक्षता सचिव मोरध्वज सिंह ने किया। मौके पर कामरेड विजय सि
नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को भाकपा माले ने कामरेड विनोद मिश्र की 21 वीं वर्षी पर संकल्प सभा का आयोजन किया। संकल्प सभा की अध्यक्षता सचिव मोरध्वज सिंह ने की। मौके पर विजय सिंह यादव ने झंडोत्तोलन किया। सभा में गीता देवी, वसंती देवी, मेराज आलम, शकुंतला देवी, गोपाल प्रसाद आदि ने भाग लिया। मोहनियां के परशुरामपुर में रामजी प्रसाद, चैनपुर के औखरा, खरिगांवा, मदुरना में सिंहासन राम, ब्रह्मा यादव, उपेंद्र राम, बसंतगोड़ के नेतृत्व में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कुदरा में दुखी राम, शिवभोला राम व विजय पाल के नेतृत्व में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा में वक्ताओं ने कहा कि का. विनोद मिश्र आजीवन गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। गरीबों के मान सम्मान के लिए संघर्ष किए। मौके पर आज बिहार बंद में भाग लेने की भी अपील की गई।