किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हुआ मुश्किल
प्रखंड में किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों को दो तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रखंड में किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों को दो तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को सर्वर एवं ऑपरेटर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों को फसल सहायता योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने में एलपीसी बनाने के लिए राजस्व कर्मचारी की अनुपस्थिति सबसे बड़ी बाधा बना हुई है। किसान राम देव ¨बद, राधेश्याम ¨सह ने बताया कि चार दिन से प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन राजस्व कर्मचारी नहीं मिलते। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी जानबूझ कर एलपीसी नहीं बना रहें हैं। अंचलाधिकारी के पास जाने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया है कि किसानों का कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। लेकिन अंचलाधिकारी के निर्देश के बाद भी कर्मचारी किसानों का कार्य नहीं कर रहे हैं। किसान संघर्ष मोर्चा ने मांग किया कि किसानों के एलपीसी एवं लगान रसीद प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।