Move to Jagran APP

निरीक्षण में अनुपस्थित सेविका से स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को अंचलाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पर्वतपुर में एक सिकंदरपुर में दो एवं बिउर मानपुर में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिउर मान

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 05:32 PM (IST)
निरीक्षण में अनुपस्थित सेविका से स्पष्टीकरण
निरीक्षण में अनुपस्थित सेविका से स्पष्टीकरण

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को अंचलाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  ग्राम पर्वतपुर में एक सिकंदरपुर में दो एवं बिउर मानपुर में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिउर मानपुर वार्ड संख्या नौ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 181 की सेविका सरोज देवी अनुपस्थित पाई गई। जिनसे सीडीपीओ के द्वारा तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इस संबंध में प्रभारी सीडीपीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच के दौरान बच्चों की उपस्थिति पंजी जांच की गई। जिसमें दर्शाए गए उपस्थिति के अनुसार बच्चे मौजूद थे। बिउर मानपुर वार्ड संख्या नौ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 181 के निरीक्षण के दौरान सेविका सरोज देवी अनुपस्थित पाई गई। मौके पर सहायिका कविता देवी उपस्थित थी। जिनसे सेविका के विषय में जानकारी लेने पर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन अवधि में अनुपस्थित सेविका को तीन  दिनों के अंदर अनुपस्थिति के कारणों से संबंधित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने की स्थिति में इनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.