चैनपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर अनिता ने जमाया कब्जा
प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया गया।
प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव कार्य एसडीएम अनुपमा ¨सह, पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता अर¨वद कुमार, दंडाधिकारी मुरली मनोहर प्रसाद राय की निगरानी में दिन में 11 बजे शुरू करवाया गया। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू की गई। जिसमें प्रखंड प्रमुख के पद पर दो उम्मीदवार अनिता देवी व गायत्री देवी को वोट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न होने के बाद मतों की गिनती कराई गई। मतदान के दौरान कुल 23 पंचायत समिति सदस्यों में 22 ही उपस्थित रहे। पूर्व प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। वोटों की गिनती के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अनुपमा ¨सह के द्वारा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 19 वोट अनिता देवी के पक्ष में दो गायत्री देवी के पक्ष में एवं एक वोट अवैध घोषित करते हुए अनिता देवी को नए प्रखंड प्रमुख के रूप में घोषित करते हुए गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए प्रखंड प्रमुख का पंचायत समिति सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख राजीव रंजन पटेल, पंचायत समिति सदस्य मनोज ¨सह, प्यारे ¨बद, प्रभु ¨सह, महेंद्र राम, अनंत गुप्ता, अफसाना बीवी, सविवा प्रवीण, मोनीना खातून, आशा देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।