टीसी पर ग्रेड अंकित करने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्य नारायण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि जो भी आठ कक्षा में पास हुए हैं उनके टीसी काटे जा रहे होंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 11:01 PM (IST)
जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्य नारायण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि जो भी आठ कक्षा में पास हुए हैं उनके टीसी काटे जा रहे होंगे। उस टीसी पर ग्रेड भी अंकित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि कक्षा आठवीं में पास बच्चों के टीसी निर्गत किया जा रहा है। जिस पर ग्रेड अंकित नहीं होने के कारण संबंधित बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जानकारी नहीं हो पा रही है। नौवीं कक्षा में नामांकित बच्चों में डी ग्रेड प्राप्त बच्चों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जाना है। इसके लिए आठवीं कक्षा के टीसी में ग्रेड अंकित करते हुए ही निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें