Move to Jagran APP

शोभायात्रा के साथ हुई मां दुर्गे की विदाई

शनिवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी। इसके साथ ही दस दिनों तक चले नवरात्र का समापन हो गया। दोपहर बाद धूमधाम से मां दुर्गे की शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:07 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ हुई मां दुर्गे की विदाई
शोभायात्रा के साथ हुई मां दुर्गे की विदाई

शनिवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी। इसके साथ ही दस दिनों तक चले नवरात्र का समापन हो गया। दोपहर बाद धूमधाम से मां दुर्गे की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डड़वां, चांदनी चौक, दुर्गा पड़ाव व रेलवे स्टेशन के बगल में स्थापित प्रतिमाओं का जुलूस शामिल था। युवा विकास संघ सह श्री दुर्गा पूजा समिति डड़वां के अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह के नेतृत्व में निकला जुलूस आकर्षण का केंद्र था। जुलूस में हांथी, घोड़े व ऊंट शामिल थे। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों युवा उत्साह से अबीर गुलाल उड़ाते, नाचते गाते देवी का जयकारा लगाते चल रहे थे। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस पदाधिकारी काफी चौकस थे। जुलूस के आगे डीएसपी रघुनाथ ¨सह, थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ चल रहे थे। इसमें महिला पुलिस भी शामिल थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शोभायात्रा सह प्रतिमा विसर्जन जुलूस पूरे नगर में भ्रमण किया। डड़वां, चांदनी चौक, स्टेशन रोड, बरकत नगर होते हुए जीटी रोड के दक्षिणी लेन से जुलूस चांदनी चौक पहुंचा। वहां से जुलूस दुर्गावती नदी के तरफ प्रस्थान किया। अमरपुरा गांव के समीप दुर्गावती नदी में सभी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा संपन्न होने पर पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसडीएम शिव कुमार राउत व डीएसपी रघुनाथ ¨सह ने शांतिपूर्वक पर्व संपन्न होने पर अनुमंडल वासियों को बधाई देते हुए कहा कि एक बार फिर मोहनियां के लोगों ने जिस शांति और सौहार्द का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.