मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन में भावुक हुए श्रद्धालु
जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को भी किया गया। नौ दिनों की पूजा अर्चना के बाद शनिवार की रात नगर भ्रमण कराया गया।
जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को भी किया गया। नौ दिनों की पूजा अर्चना के बाद शनिवार की रात नगर भ्रमण कराया गया। जिसके बाद रविवार की सुबह पूजा समितियों द्वारा जिले के चैनपुर प्रखंड के जगदहवां डैम, पलका, दुर्गावती जलाशय सहित अन्य नदियों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु काफी भावुक हो गए। वहीं भगवानपुर- मुंडेश्वरी पथ में सुअरा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जोशीले समिति टोड़ी द्वारा मूर्ति का पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया की यह पूजा अर्चना तथा मूर्ति रखने का कार्य पिछले नौ साल से किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया की गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मां की प्रतिमा गांव के में स्थापित की जाती है।