जदयू के निर्विरोध दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने डॉ. प्रमोद
नगर में स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
नगर में स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी हृदया खरवार की अध्यक्षता में हुई। पर्यवेक्षक के रूप में राजू गुप्ता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष के नामांकन के लिए 11 बजे से 12 बजे तक समय निर्धारित था। इस दौरान केवल डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ही नामांकन किए। किसी अन्य के नामांकन नहीं करने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने डॉ. प्रमोद सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश आर्य, शिवपरसन सिंह, अनिल कुशवाहा, इसरार खां, करीम अंसारी, राजू सिंह, सिटू पटेल, अजय सिंह, सुदामा खरवार, जितेंद्र सिंह, लियाकत अंसारी, अशोक सिंह, सुनील कुमार राम, विरेंद्र खरवार, विश्वनाथ गुप्ता, राम प्रवेश कुशवाहा, इरशाद अहमद आदि उपस्थित थे।