पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रभारी शीघ्र बनाने पर चर्चा
भभुआ। नगर के रविदास आश्रम में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM (IST)
भभुआ। नगर के रविदास आश्रम में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय व संचालन जिला महामंत्री रमेश कुमार ¨सह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की 149 पंचायतों में शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। जिसके लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया। इसके अलावा बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया। बैठक में विवेक ¨सह, दाऊ ¨सह, मनोज जायसवाल, कुश कुमार, अश्विनी कुमार, शिवधनी कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें