निश्शुल्क होगा पशुओं का टीकाकरण
संवाद सहयोगी, भभुआ: गलाघोंटू व लंगडी रोग की रोकथाम के लिए शुक्रवार से अभियान चलाकर पशुओं का टीकाक
संवाद सहयोगी, भभुआ: गलाघोंटू व लंगडी रोग की रोकथाम के लिए शुक्रवार से अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। डीएचओ जाहिद हुसैन ने बताया की पशुओं का टीकाकरण करने का काम निश्शुल्क होगा। इस के लिए पशुपालकों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया की इस कार्य के लिए प्रखंड में कर्मी लगाए गए हैं। पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया की बरसात में पहली पानी होने से खेतों में जो घास जमता है। जिसको पशु खाने से गलाघोंटू व लंगड़ी जैसी रोग हो जाता है। जिसके बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की गलाघोंटू बीमारी होने से पशु चारा पानी खाना बंद कर देता है। वहीं लंगड़ी बीमारी होने से पशु लंगड़ने लगता है, सही से खड़ा नहीं हो पाता है। जिससे पशु 24 घंटा में मर जाता है। बरसात में पानी होने से घास में जीवाणु हो जाते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जिला में तीन लाख 70 हजार पशु को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको टीका लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया की यह टीकाकरण पशुपालकों के लिए मुफ्त है। पशु शल्य चिकित्सक मनोज कुमार ¨सह ने बताया की बीमार पशु को अन्य पशुओं से दूर रखें और तत्काल पशु को टीका लगवाएं। उन्होंने कहा यह टीकाकरण करने के लिए चिकित्सक घर तक जाएंगे। वहीं टीकाकरण के शुभारंभ पर डॉ. राज कुमार ¨सह, मनोज कुमार ¨सह आदि लोग उपस्थित रहे।