मॉर्निंग फालोअप में कंट्रोल रूम की व्यवस्था मिली ठीक
जासं, भभुआ: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी जिले को ओडीएफ बनाने को गति देने के लिए
जासं, भभुआ: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी जिले को ओडीएफ बनाने को गति देने के लिए स्वयं प्रयासरत हैं। वे प्रतिदिन मॉर्निंग फालोअप के साथ-साथ जिला व प्रखंड स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम की जांच कर रहें हैं। इस क्रम में दूसरे दिन शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम व भगवानपुर प्रखंड में पहुंच कर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने भगवानपुर प्रखंड कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को कई ¨बदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्हें बताया गया कि मॉर्निंग फालोअप के दौरान ग्रामीण लोगों को खुले में शौच मुक्त वातावरण सृजन के लिए जागरूक करने की जरूरत है। वहीं एडीएम सुमन कुमार ने मोहनियां में प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम सह वार रूम की जांच की। इसी तरह अन्य नोडल पदाधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम की जांच की गई।