ग्राम सेवक के साथ मारपीट
संवाद सूत्र चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम करजांव में सोमवार की रात छेड़खानी का आरोप लगा महि
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 04:43 PM (IST)
संवाद सूत्र चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम करजांव में सोमवार की रात छेड़खानी का आरोप लगा महिलाओं ने ग्राम सेवक की पिटाई कर दी। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम पंचायत के ग्राम सेवक उमेश ¨सह के द्वारा आम सभा का रजिस्टर मांगने के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्राम सेवक को अपने साथ थाना ले आई। जब इस संबंध में ग्राम सेवक उमेश ¨सह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राशि में हेराफेरी कराने के उद्देश्य से सोची समझी साजिश के तहत मारपीट की गई है। मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें