छेड़खानी के एक आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
संवाद सूत्र, भगवानपुर: बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के मसही गांव के कुछ युवकों ने एक छात्रा के
संवाद सूत्र, भगवानपुर: बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के मसही गांव के कुछ युवकों ने एक छात्रा के साथ पपहरा मौजा में छेड़खानी की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल की सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा दूसरा युवक पुलिस के दबाव से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बचे चार आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। जिसमें एक आरोपी ब्रह्मानंद ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बता दें कि लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थाना अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि शेष तीनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि छेड़खानी के मामले में लड़की ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।