जिला स्तरीय सम्मेलन में विकास बने संरक्षक
प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को मानव भारती हेरिटेज स्कूल में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को मानव भारती हेरिटेज स्कूल में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, सचिव आनंद सिंह, विरेंद्र सिंह, अनिल कुमार दुबे, कुमार गौरव एवं मानव भारती हेरिटेज के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला संगठन ने सर्वसम्मति से मानव भारती हेरिटेज स्कूल के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया एवं धर्मेंद्र सिंह निदेशक डीपीएस स्कूल भभुआ को जिला समन्वय घोषित किया गया। साथ ही सभी सीबीएसई विद्यालयों को परामर्श दात्री घोषित किया गया। विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड इकाई के विस्तार के लिए प्रखंड अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी दी गई कि अपने अपने प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय समिति का गठन कर जिला इकाई को 15 दिन के अंदर देना सुनिश्चित करेंगे। एसोसिएशन के संरक्षक विकास कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के सभी विद्यालयों में आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। जिससे राज्य में शैक्षणिक रूप से कैमूर का विकास किया जा सके। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने वंचित समूह के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए विद्यालयों को हर मुमकीन प्रयास करना होगा।वहीं जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ने नए सत्र से सभी विद्यालयों को एक अवकाश कैलेंडर बनाने पर जोर देते हुए लागू करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि अब कहने की नहीं अपितु करके दिखाने की आवश्यकता है।