Move to Jagran APP

आज दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमग होगा कैमूर

दशहरा बीतने के बाद दीपावली का इंतजार अब खत्म हो गया। रविवार को दीपावली मनाया जाएगा। दीयों की रोशनी से पूरा कैमूर जगमग होगा। शनिवार को सभी घरों में यम द्वितीया निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:32 AM (IST)
आज दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमग होगा कैमूर
आज दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमग होगा कैमूर

दशहरा बीतने के बाद दीपावली का इंतजार अब खत्म हो गया। रविवार को दीपावली मनाया जाएगा। दीयों की रोशनी से पूरा कैमूर जगमग होगा। शनिवार को सभी घरों में यम द्वितीया निकाली गई।

prime article banner

रविवार को दीपावली पर्व होने के चलते शनिवार को लोगों सभी तैयारियों को पूरा करने में पूरा दिन लगे रहे। शनिवार की दोपहर तक घरों की सफाई, रंगाई आदि का कार्य पूर्ण कर लोग बाजार में खरीदारी करने निकले। भभुआ नगर में दोपहर एक बजे के बाद खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। दुकानदार भी लोगों की भीड़ को देखते हुए पूरी तैयारी पूर्व से ही कर लिए थे। मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति, शुभ लाभ लिखा स्टीकर, फूल का बड़ा माला सहित अन्य पूजन की सामग्री खरीदने के लिए लोग धक्का-मुक्की भी सह रहे थे। लेकिन बिना खरीदारी किए वापस नहीं गए। इससे देर रात तक भभुआ नगर में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

दीपावली पर्व को लेकर दुकानदार हर सामग्री की कीमत कुछ अधिक ही किए थे। इसके बावजूद भी लोग सामग्री खरीदने के लिए कीमत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। हालांकि शनिवार को फूल माला की बिक्री कुछ कम हुई। दुकानदारों का कहना है कि फूल माला की बिक्री रविवार की सुबह होगी। वहीं सजावट के सामानों की खरीदारी करने के लिए भी लोगों की भीड़ दुकानों पर देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग सभी सामानों की खरीदारी कर गांव लौटे। शनिवार की रात तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ अधिक रही। नगर के लोग शाम पांच बजे के बाद निकले। लेकिन नगर के लोग सिर्फ मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति, शुभ लाभ लिखा स्टीकर आदि ही खरीदे। पूजन सामग्री के अलावा फूल माला व प्रसाद की खरीदारी नगर के लोग कम किए। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोग तो सभी सामानों की खरीदारी किए। फूल माला, प्रसाद, लड्डू आदि सभी खरीद कर गांव वापस लौटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.