Move to Jagran APP

दीपावली पर आग से निपटने के लिए जिले में नौ दमकल तैयार

दीपावली का पर्व घर से लेकर वातावरण तक को शुद्ध करने का पर्व है। घर में सफाई कर विधिवत रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 11:50 PM (IST)
दीपावली पर आग से निपटने के लिए जिले में नौ दमकल तैयार
दीपावली पर आग से निपटने के लिए जिले में नौ दमकल तैयार

दीपावली का पर्व घर से लेकर वातावरण तक को शुद्ध करने का पर्व है। घर में सफाई कर विधिवत रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य बाजार में स्थित दुकानों से लेकर नगर के वार्ड में रह रहे सभी लोगों के घरों तक हो रहा है। इन दिनों बाजार में व्यवसायी वर्ग अपनी दुकान को साफ करने में लगे हुए हैं। वहीं घर को भी साफ कर लोग रंग-रोगन कराने में जुटे हुए हैं। सफाई कार्य को दीपावली से पूर्व पूर्ण कराने के लिए लोग घरों में मजदूरों को भी लगाए हैं।

loksabha election banner

दीपावली पर्व में घरों में दीये, लाइट आदि सजाने के लिए लोग घरों को आकर्षक तरीके से रंगाई करा रहे हैं। वहीं दीपावली पर्व पर बाजार से लेकर वार्ड तक पटाखा छोड़ने, इलेक्ट्रानिक लाइटों के जलने आदि से होने वाली अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह तैयार है। बता दें कि दीपावली के मौके पर कई तरह की परंपरा है। जिसमें दीपावली से एक दिन पूर्व यम दिया निकलता है। इसके बाद दीपावली मनती है। जिस दिन वातावरण दीये की रोशनी से जगमग हो जाता है। इस दौरान लोग पटाखा छोड़ते हैं। वहीं इलेक्ट्रानिक लाइटों को जलाते हैं। ऐसे में आग लगने की घटना होने का डर रहता है। इससे बचने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा तीन दमकल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिले के सभी छह थाना में एक-एक छोटा दमकल है। दीपावली में कहीं कोई अगलगी की घटना से तत्काल निपटने के लिए विभाग तैयार है। कर्मियों की कमी है। फिर भी जितने कर्मी है उनका सहयोग लेकर कार्य का निष्पादन किया जा रहा है।

- विमल विद्रोह, पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.