हत्या कर कुएं में फेंका शव बरामद
कैमूर। थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव के समीप गुरूवार की सुबह पुलिस ने कुएं से एक अज्ञात शव क
कैमूर। थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव के समीप गुरूवार की सुबह पुलिस ने कुएं से एक अज्ञात शव को बरामद किया। मृतक के पास से पुलिस ने 12 सौ रुपए भी बरामद किया। जानकारी के मुताबिक कविलासपुर गांव से दो सौ मीटर उत्तर सिवान के एक कुएं में मिले अज्ञात शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान मृतक के बनियान में 12 सौ रुपए थे। वहीं कुएं की सतह पर उसके जूते और कपड़े पड़े थे। कयास लगाया जा रहा है कि मृतक हो सकता है व्यवसायी हो और पैसे के लेन देन में अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया हो। प्रभारी थानाध्यक्ष बिरेन्द्र पासवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुएं की सतह पर जूता व कपड़ा एवं एक पुड़िया गांजा भी मिला है। बहरहाल समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी। हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की घटना की आशंका से पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त है।