प्रवासियों में बांटने के लिए जिले को मिला 5235 क्विटल चावल
जिले में आए प्रवासियों को आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क अनाज दिया जाएगा। इसके लिए जि
जिले में आए प्रवासियों को आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क अनाज दिया जाएगा। इसके लिए जिले को 5235 क्विटल अनाज का आवंटन प्राप्त हो चुका है। प्रवासियों के बीच 31 मई से खाद्यान्न का वितरण शुरू होगा। इसके लिए जिला खाद्य निगम तैयारी कर रहा है। वहीं प्रवासियों के बीच राशन वितरण की तैयारी को लेकर मुख्य महाप्रबंधक जन वितरण विवेकानंद झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से समीक्षा की। जिसमें उन्होंने आवंटन व तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला प्रबंधक को खाद्यान्न वितरण के संबंध में कई निर्देश भी दिए। इस संबंध में जिला खाद्य प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि जिले में दोनों अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रवासियों को चावल वितरण के लिए प्रत्येक पंचायत से एक-एक जन वितरण की दुकानों का चयन किया गया है। भभुआ अनुमंडल में 81 दुकानें चयनित हुई है। उन्होंने कहा कि चयनित दुकानों पर ही प्रवासियों को पांच किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए 5235 क्विटल अनाज का आवंटन प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को सरकार के दिशा निर्देश के तहत दाल का भी वितरण करना है। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रवासियों को मई व जून माह के लिए सरकार द्वारा अनाज दिया जाएगा।