मोहनिया में बवाल के बाद विधि व्यवस्था को ले मुस्तैद रहा प्रशासन
बज्र वाहन के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात रहे पदाधिकारी व पुलिस के जवान संवाद सहयोगी मोहनिया मंग
बज्र वाहन के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात रहे पदाधिकारी व पुलिस के जवान
संवाद सहयोगी, मोहनिया: मंगलवार को नगर में शातिपूर्ण माहौल रहा। विधि व्यवस्था को ले चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी व पुरुष व महिला पुलिस तैनात रहे। चादनी चौक पर दंडाधिकारी के रूप में मोहनिया के सीओ राकेश कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारियों के साथ मुस्तैद थे।वज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।जिसमें महिला बटालियन भी शामिल थीं। ज्ञात हो कि एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।नगर में जगह जगह आगजनी व पत्थरबाजी की घटनाएं हुई। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। नगर की सभी दुकानें पूरे दिन रही थी। दोपहर बाद कैमूर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, डीडीसी के पी गुप्ता, एडीएम सुमन कुमार, डीएसओ प्रभात कुमार झा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मोहनिया पहुंचे।ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को कानून को हाथ में नहीं लेने की चेतावनी दी गई। एक घटे तक सायरन बजाती हुई गाड़िया नगर में भ्रमण करती रही। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। दूसरे दिन मंगलवार को विधि व्यवस्था को ले प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। नगर की सभी सड़कों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों की जाच की जा रही थी। उस पर सवार व्यक्ति का नाम पता व मोबाइल नंबर तथा वाहन का नंबर डायरी में अंकित किया जा रहा था। मोहनिया के डीएसपी रघुनाथ सिंह नगर में लगातार भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अनुमंडल के सभी थाना की पुलिस मोहनिया में मोर्चा संभाले हुए थी। एनएच 30 मोड़ पर कुदरा थाना के एसआई उदय भानू सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।अंवारी पेट्रोल पम्प से रेल उपरी पुल के नीचे तक नुआव पुलिस गश्त लगा रही थी।इस्लामगंज मोहल्ले में आने जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर थी। वहा के अलावा डड़वा में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया की मोहनिया की स्थिति मंगलवार को पूरी तरह सामान्य रही। विधि व्यवस्था को ले प्रशासन मुस्तैद है।