Move to Jagran APP

कर्मनाशा बार्डर पर प्रवासियों की सेवा में लगे राजद कार्यकर्ता

बिहार-यूपी के बार्डर कर्मनाशा में प्रवासियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए राजद द्वारा भोजनाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:15 PM (IST)
कर्मनाशा बार्डर पर प्रवासियों की सेवा में लगे राजद कार्यकर्ता
कर्मनाशा बार्डर पर प्रवासियों की सेवा में लगे राजद कार्यकर्ता

बिहार-यूपी के बार्डर कर्मनाशा में प्रवासियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए राजद द्वारा भोजनालय चलाया जा रहा है। जहां प्रवासियों को भोजन पानी मिल रहा है। साथ ही प्रवासियों को भोजन कराने में राजद के कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं। राजद के वरीय नेता भी भोजनालय में प्रवासियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए लगातार मॉनीटरिग भी कर रहे हैं। रविवार को राजद के सुधाकर सिंह, बिरजू सिंह पटेल, अशोक गुप्ता, मोहन राम, अरविद सिंह, जनार्दन उपाध्याय, मिलन सिंह आदि ने पहुंच कर प्रवासियों को भोजन कराने की व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि राजद के भोजनालय से प्रवासियों को काफी राहत मिल रही है। बार्डर पर आने वाले प्रवासियों को प्रशासन के साथ-साथ राजद के द्वारा भी भोजन उपलब्ध कराने से प्रवासियों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी भी प्रवासियों की मदद में तत्पर हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.