मुखिया ने ग्रामीणों में बांटे मास्क व साबुन
सरकार का निर्देश मिलने के बाद मुखिया पंचायतों में मास्क एवं साबुन बांटना शुरू कर दिए हैं।
सरकार का निर्देश मिलने के बाद मुखिया पंचायतों में मास्क एवं साबुन बांटना शुरू कर दिए हैं। पाढ़ी पंचायत में मुखिया गायत्री देवी एवं वार्ड सदस्य ने मिल कर सैकड़ों लोगों को मास्क एवं साबुन बांटा। पंचायत के एकौनी, करवंदियां आदि गांवों में मुखिया ने वार्ड सदस्यों के सहयोग से परिवार के सदस्य को चार मास्क एवं दो साबुन बांटे। मास्क एवं साबुन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में साबुन एवं मास्क वितरण से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में जागरूकता आएगी। किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रखंड नोडल नचकु सिंह ने ग्रामीणों को मास्क एवं साबुन बांटे जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कमजोर एवं गरीब लोगों को मास्क एवं साबुन खरीदने नहीं पडेंगे। गांवों में कई लोगों को अब तक मास्क नहीं मिला था। लेकिन सरकार के निर्देश के बाद मुखिया के स्तर से मास्क वितरण होने से अब गांव के हर परिवार को मास्क मिल जाएगा।