Move to Jagran APP

पराली निस्तारण को किसान खेतों की कर रहे जोताई

जिले में गेहूं की कटनी समाप्त हो चुकी है। कटनी के बाद खेतों में पड़े पराली के निस्तारण

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 04:03 PM (IST)
पराली निस्तारण को किसान खेतों की कर रहे जोताई
पराली निस्तारण को किसान खेतों की कर रहे जोताई

जिले में गेहूं की कटनी समाप्त हो चुकी है। कटनी के बाद खेतों में पड़े पराली के निस्तारण में किसान लगे हुए हैं। कई क्षेत्रों में न तो रिपर है और न ही रोटावेटर। इसके अलावा किसानों को खेतों में पराली जलाने से भी प्रशासन ने मना कर दिया है। खेतों में पराली जलाने को लेकर अब तक लगभग सौ किसानों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। जिनमें उनके निबंधन को लॉक कर दिया गया है। वहीं छह से अधिक किसानों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। उपरोक्त सभी किसानों को किसी भी प्रकार का अनुदान नहीं देय होगा। जिले में कुछ दिनों पूर्व आंधी व बारिश हुई। उसके बाद खेतों में नमी लौट आई। इसके बाद ट्रैक्टर के मदद से खेतों में जोताई की जा रही है। जिससे पराली कुछ हद तक समाप्त हो जा रही है। मिट्टी से कुछ हद तक पराली दब जा रही है। जिससे पराली कुछ हद तक निस्तारण हो जा रहा है। लेकिन अब तक कोई ठोस रणनीति नहीं बन सकी है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.