भगवानपुर में प्रवासियों ने किया हंगामा
प्रखंड मुख्यालय में स्थित रार्जिषशारी वाहन कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवाि
प्रखंड मुख्यालय में स्थित रार्जिषशारी वाहन कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों ने रविवार की रात खाना नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन व सीओ विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने प्रवासियों को समझा-बुझा कर शांत कराते हुए उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रवासी शांत हुए। बता दें कि भगवानपुर प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटरों में पूर्व में भी प्रवासियों ने हंगामा किया था। एक दिन एक क्वारंटाइन सेंटर पर खाना में कीटाणु भी मिले थे। जिसके बाद सीओ के स्तर से दोबारा खाना की व्यवस्था कराई गई। पूर्व से पदाधिकारी क्वारंटाइन सेंटरों में सही खाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे हैं। बावजूद इसके आए दिन किसी न किसी सेंटर पर खाना को लेकर शिकायत मिल ही जा रही है और प्रवासी हंगामा कर रहे हैं।