शिव मंदिरों में सुबह से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु
संवाद सूत्र चांद प्रखंड में महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में खुब भीड़ हुई। श्रद्धालु शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक रूद्राभिषेक किए। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम अहले सुबह से ही शुरू हो गया। सुबह में ही शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। शिवभक्त थाली में भांग धतूरा फल फूल आदि पूजन सामग्री लेकर शिव मंदिर
प्रखंड में महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में खुब भीड़ हुई। श्रद्धालु शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक, रूद्राभिषेक किए। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम अहले सुबह से ही शुरू हो गया। सुबह में ही शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। शिवभक्त थाली में भांग धतूरा फल फूल आदि पूजन सामग्री लेकर शिव मंदिर पहुंचे। महाशिवरात्रि को लेकर मुख्य कार्यक्रम केकढ़ा, पाढ़ी, भरारी कला, चौरी, चांद, शिवरामपुर, बसहा, सिहोरिया, किलनी आदि गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में भक्तों ने भजन कीर्तन भी किया। इस दौरान प्रखंड के लगभग सभी गांवों में शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर महादेव का नारा लगाया जा रहा था। जिससे पुरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था।