जांच अभियान में 49 वाहनों से वसूला गया 25 लाख का अर्थदंड
जीटी रोड पर वाहनों की डीटीओ के नेतृत्व में हुई जांच जागरण संवाददाता भभुआ परिवहन विभाग ने ओवर लोडिग वाहनों की जांच के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। चलाए गए जाचं अभियान में 49 ओवरलोडेड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 25 लाख रुपया अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया।
परिवहन विभाग ने ओवर लोडिग वाहनों की जांच के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। चलाए गए जाचं अभियान में 49 ओवरलोडेड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 25 लाख रुपया अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू की अगुवाई में विशेष अभियान चलाकर जीटी रोड पर ओवरलोडेड वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान आन स्पॉट फाइन करते हुए 6 लाख 50 हजार रुपए वसूल किया गया। जबकि अन्य ओवरलोड वाहनों से ई-चालान प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 लाख रुपया विशेष अभियान में वसूल किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए जीटी रोड सहित जिले के अन्य मार्गों पर भी अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए जिले में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। बता दें कि जिले में ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए लगातार परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। खास कर जीटी रोड पर ओवरलोडिग रोकने के लिए डीटीओ गंभीर है। उनके द्वारा प्रतिदिन कहीं न कहीं जांच अभियान चला कर ओवरलोडिग पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।