नोटिस आने से खफा लोगों ने वृद्धा के साथ की मारपीट
संवाद सूत्र चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में बीते सोमवार को पूर्व के भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के द्वारा नोटिस आने पर खफा दूसरे पक्ष के लोगों ने वृद्धा के साथ मारपीट की। इससे वृद्धा घायल हो गई। घायल वृद्ध महिला
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में बीते सोमवार को पूर्व के भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के द्वारा नोटिस आने पर खफा दूसरे पक्ष के लोगों ने वृद्धा के साथ मारपीट की। इससे वृद्धा घायल हो गई। घायल वृद्ध महिला भुटरी देवी पति शोभनाथ ग्राम सिकंदरपुर ने कि इनके परिवार में ही कुछ लोगों से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। जिससे संबंधित न्यायालय में वाद भी दायर है। उसी को लेकर न्यायालय के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलने के बाद नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह अचानक घर में घुसकर अनूप नोनिया, सोनू नोनिया, रामजी नोनिया, भारत नोनिया सहित आठ़ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसकी शिकायत महिला के द्वारा चैनपुर थाने में जाकर करने की बात कहीं गई है।