जिले में मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प
संवाद सहयोगीभभुआ जल जीवन हरियाली को लेकर मानव श्रंखला को ऐतिहासिक बनाया जाए। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री के संकल्प पर भी चर्चा किया गया। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को मानव श्रंखला में भाग लेने व अपने साथ कार्यकर्ताओं को भी भाग लेने का निर्देश दिया गया। मौके पर कहा गया कि अगर अभी सजग नहीं हुआ गया तो आगामी समय में पर्यावरण पर संकट हो जाएगा। कैमूर में मानव श्रंखला अच्छे तरह से आयोजित हो। जिससे कि बिहार में कैमूर को अच्छा स्थान प्राप्त हो। जिला मुख्यालय पर भभुआ मोहनियां पथ पर स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य शहनवाज राइन अनिल सिंह शिवपरसान सिंह अजय पटेलइरशाद खां अजय सिंह दि
जल जीवन हरियाली को लेकर बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के संकल्प पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को मानव श्रृंखला में भाग लेने व अपने साथ कार्यकर्ताओं को भी लेकर आने का निर्देश दिया गया। मौके पर कहा गया कि अगर अभी सजग नहीं हुए तो आगामी समय में पर्यावरण पर संकट हो जाएगा। कैमूर में मानव श्रृंखला अच्छी तरह से आयोजित हो। जिससे बिहार में कैमूर को अच्छा स्थान प्राप्त हो। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य, शहनवाज राइन, अनिल सिंह, शिवपरसन सिंह, अजय पटेल, इरशाद खां, अजय सिंह, दिनेश राम, ह्दय नारायण यादव, मृत्युंजय सिंह, पारसनाथ सिंह, गुड्डू सिंह, मुआ बिद, देवव्रत सिंह, ज्ञांति देवी, लियाकत अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।