एनआरसी के विरोध में राजद ने पीएम व सीएम का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता भभुआ बिहार प्रदेश राजद के आह्वान पर रविवार को भभुआ नगर में राजद कार्यकर्ताओं ने एनआरसी
बिहार प्रदेश राजद के आह्वान पर रविवार को भभुआ नगर में राजद कार्यकर्ताओं ने एनआरसी व सीएए के अलावा कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में सामाजिक सौहार्द लगातार बिगड़ते जा रहा है। ऐसा ही लगातार होता रहा तो देश का भविष्य खराब हो जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर सीएए, एनआरसी, किसान एवं मजदूर की बदहाली, अफसरशाही, महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, भोलानाथ सिंह, सच्चिदांनद सिंह, जनार्दन उपाध्याय, मुन्ना सिंह, अवनिश कुमार पांडेय, सत्येंद्र यादव, बिरजू सिंह पटेल, बनारसी सिंह यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।