अपराधियों ने की किसान की हत्या
जिले के चांद थाना क्षेत्र के ¨सदुरा गांव के बगल खलिहान में सोए वृद्ध किसान की अपराधियों ने रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
कैमूर: जिले के चांद थाना क्षेत्र के ¨सदुरा गांव के बगल खलिहान में सोए वृद्ध किसान की अपराधियों ने रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। साथ ही शव को गांव के दक्षिण स्थित कुआं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ¨सदुरा गांव निवासी लगभग 62 वर्षीय सूरूज प्रजापति रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे घर से खाना खा कर गांव के बगल स्थित खलिहान में सोने चले गए। सोमवार की सुबह गांव में घर के बगल स्थित कुएं में सुरूज प्रजापति का ओढ़ना-बिछौना गिरा देख परिजनों को संदेह हुआ। खलिहान में जाने पर टूटी चारपाई के पास खून गिरा देखा गया। लेकिन शव का पता नहीं चला। कुछ दूर तक आस पास तलाशने के क्रम में गांव के दक्षिण स्थित मदन ¨सह के कुएं में मृत किसान का शव देखा गया। घटना की जानकारी चांद थाना को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने शव को कुएं से निकाला। वृद्ध के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान पाया गया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में मिले मृत किसान के छोटे पुत्र रामाशीष प्रजापति ने बताया कि उसके पिता कई वर्षों से खलिहान में ही सोते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसने पिता के दाह संस्कार के बाद थाना में घटना के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। शव के पोस्टमार्टम के समय सदर अस्पताल में मृत किसान की पत्नी सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। किसान की पत्नी का रूदन देख कर उपस्थित लोगों की आंखे स्वत: नम हो जा रही थी।