Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

नगर में स्थित शहीद भवन में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने की। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दोनों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 04:29 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा 
गांधी की मनाई पुण्यतिथि
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

कैमूर। नगर में स्थित शहीद भवन में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने की। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दोनों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी देश को सजाने एवं संवारने में अहम भूमिका निभाई हैं। वे 106 गुटनिरपेक्ष देशों की अध्यक्ष रही और 1971 में बांग्लादेश को विश्व के मानचित्र पर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित कराने में भी अहम योगदान दिया। वहीं सरदार पटेल के बारे में कहा कि वे अपने कार्यकाल में भारत को सजाने एवं संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिए। 562 देशी रियासतों को उन्होंने भारत में विलय कराया। देश की एकता अखंडता को बनाए रखने में उन्होंने अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम में शंभू सिंह पटेल, विनोद पांडेय, रमाकांत तिवारी, गंगाधर उपाध्याय, गणेश दत्त पांडेय, श्रवण तिवारी, सुदर्शन राम, जनार्दन पासवान, अनिल पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, राजेश पटेल संजय पटेल, मुकेश पटेल, मन्नान खां, विनोद दुबे, सर्वेश तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.