Move to Jagran APP

प्रखंड कांग्रेस कमेटी चैनपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरफराज आलम एवं संचालन त्रिलोकी प्रसाद ¨बद ने किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:37 PM (IST)
प्रखंड कांग्रेस कमेटी चैनपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
प्रखंड कांग्रेस कमेटी चैनपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरफराज आलम एवं संचालन त्रिलोकी प्रसाद ¨बद ने किया। 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम पटना गांधी मैदान में सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मौके पर कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राजेश्वर त्रिपाठी द्वारा नीतीश सरकार के नल जल योजना और स्वच्छता अभियान के तहत सभी गांव में हो रहे शौचालय निर्माण में जमकर लूटपाट की बात कही गई। इन योजनाओं का लाभ गरीब ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। गरीब ग्रामीणों के नाम पर अधिकारी मजा ले रहे हैं। इस कारण इस सरकार की सारी योजनाएं फ्लॉप हैं। योजनाओं को चलाकर गरीबों के पैसे का सिर्फ बंदरबांट किया जा रहा है। इस मौके पर सज्जन खां, सुनील तिवारी, मनोज कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.