Move to Jagran APP

कौशल विकास के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में गुरुवार को किशोरावस्था में जीवन शैली विकास हेतु रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:54 PM (IST)
कौशल विकास के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशल विकास के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भभुआ। नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में गुरुवार को किशोरावस्था में जीवन शैली विकास हेतु रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुआ। रोल प्ले प्रतियोगिता में किशोरावस्था में स्वस्थ संबंध, किशोरावस्था का आकर्षण एवं चुनौतियां, एड्स रूढि़वादिता एवं किशोरावस्था में एड्स का जोखिम, नशाखोरी के कारण एवं कुप्रभाव विषय प्रतिभागियों को दिया गया। वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में बालक और बालिका के लिए सम्मान, कन्या भ्रूण, हत्या समाप्त करना, बड़ों का आदर कर एवं उनका ख्याल करना, पर्यावरण की रक्षा, नशाखोरी, किशोरावस्था के कौतुहलपन एवं चुनौतियां विषय प्रतिभागियों को मिले। रोल प्ले प्रतियोगिता के लिए एक ग्रुप में पांच व लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए छह बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिया। दोनों ही प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को पांच-पांच मिनट का समय मिला। रोल प्ले प्रतियोगिता में जिले के 13 विद्यालय के 65 छात्र-छात्राएं व लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल चार विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रोल प्ले में प्रथम स्थान प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय गुड़िया, द्वितीय स्थान शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मोहनियां व तृतीय स्थान महाबल भृगुनाथ उच्च विद्यालय बहेरा ने प्राप्त किया। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय भभुआ, द्वितीय प्लस टू उच्च विद्यालय रूपपुर एवं तृतीय स्थान प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय मोहनियां ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रमोद पांडेय, ब्रजेश उपाध्या एवं संयोगिता विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश कुमार ¨सह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण ¨सह, संजीव कुमार, लक्ष्मण जायसवाल व प्रधानाध्यापक राम राज राज ने सराहनीय भूमिका निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.