Move to Jagran APP

कल कैमूर आएंगे सीएम नीतीश कुमार

कैमूर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को कैमूर आयेंगे। वे चैनपुर के कुरई गांव में पूर्व सांस

By Edited By: Published: Tue, 05 Apr 2016 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2016 06:57 PM (IST)
कल कैमूर आएंगे सीएम नीतीश कुमार

कैमूर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को कैमूर आयेंगे। वे चैनपुर के कुरई गांव में पूर्व सांसद स्व. लाल मुनी चौबे के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी रमाशंकर प्रसाद सिंह ने दी।

loksabha election banner

ज्ञात हो बक्सर के पूर्व सांसद लाल मुनी चौबे का दिल्ली में बीते 25 मार्च को निधन हो गया था। स्व. चौबे का पैतृक गांव कैमूर के कुरई गांव में ही श्राद्ध कर्म होगा, जहां देश के बड़े राजनीतिक हस्तियों के आने की बात कही जा रही है। उनके मृत्यु के बाद दिल्ली से उनके शव को बाबतपुर (वाराणसी)हवाईअड्डा पर लाया गया था, वहां से वाहन द्वारा उनके शव को पैतृक गांव चैनपुर प्रखंड के कुरई लाया गया। कुरई गांव में गॉड आफ आनर देने के बाद राज्य व जिले के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस व प्रशासनिक महकमे के वरीय पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी थी। तत्पश्चात उनका दाह संस्कार वाराणसी में किया गया था। उनका श्राद्ध कार्यक्रम सात अप्रैल को ग्राम कुरई में होना सुनिश्चित है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित केन्द्रीय व राज्य के कई प्रमुख नेताओं के आने की भी सूचना है। अपनी ईमानदारी व सादगी के लिए जाने वाले स्व. चौबे के सम्मान में पार्टी व राजनीति से उपर उठकर बड़े नेताओं के आने की बात कही जा रही है। ज्ञात हो कि स्व. चौबे की राजनीतिक कर्मभूमि कैमूर ही रही है, वे बक्सर से सांसद होने के पूर्व चैनपुर से चार बार विधायक भी रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.