Move to Jagran APP

दीपावली से पहले घरों की साफ-सफाई शुरू

भभुआ दीपावली को लेकर घरों की सफाई शुरू हो गई है। जिले में चार नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में भी तैयारी जोरों से की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 09:42 PM (IST)
दीपावली से पहले घरों की साफ-सफाई शुरू
दीपावली से पहले घरों की साफ-सफाई शुरू

भभुआ: दीपावली को लेकर घरों की सफाई शुरू हो गई है। जिले में चार नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार में भी तैयारी जोरों से की जा रही है। इस बार दीपावली पर घर सजाना मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आसान नहीं है। पेंट के दाम में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बाजार में दो सौ से साढ़े सात सौ रुपये लीटर बिकने वाले पेंट के दाम में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे आम आदमी को भी जोरदार झटका लगा है। पेंट के इस्तेमाल में लाए जाने वाले ब्रश और रोलर भी दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बाजार में बिक रहे हैं। ऐसे में इस दीपावली पर महंगाई की मार हर वर्ग के लिए परेशानियों से भरी है। फिर भी महंगाई की मार झेलते हुए लोग घरों में दीपावली को लेकर पेंट करा रहे है। बाजारों में रंग - बिरंगे कलर की भी मांग है। कुछ लोग तो कंप्यूटराइज कलर मिक्स करा कर पेंट करा रहे है। इस समय कंप्यूटराइज कलर का ही मांग अधिक है। इसके अलावा एसेंट पेंट के साथ साथ सोमोसीम, चुना व अन्य चीजों की मांग खूब है। लोहे की दरवाजा के लिए पेंट की मांग -

prime article banner

लोहे के दरवाजा व लकड़ी व प्लाई से बने दरवाजा पर पेंट के लिए मांग है। इसके अलावा पेंट की कलर को लेकर भी डिमांड खूब है। पेंट की दुकानों में इस समय लोगों की भीड़ खुब उमड़ रही है। ब्रांडेड कंपनियों के पेंट के दाम में 20 से 25 प्रतिशत उछाल आया है। इसके अलावा ब्रश और रोलर भी दस प्रतिशत महंगे हो गए हैं। दीवारों और छतों पर पेंट के इस्तेमाल से पहले लगाई जाने वाली पुट्टी के दाम में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में पेंट की कीमत ईमर्शन पेंट - 200-750 रुपये/ लीटर

ब्रश व रोलर 100 - 500 रुपये

टाइल्स/ बॉक्स 200-800 रुपये

चूना - 12 रूपये किलो

स्टेपर - 900 रूपये - 20 किलो का एक बोरा

पेंट - न्यूनतम 200 रूपये प्रति लीटर

सेमोसेम - 600 रूपया प्रति बोरा

प्राइमर - 180 रूपया प्रति लीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK