डिजनीलैंड मेला में झूला में करंट आने से झुलसा बालक, मची अफरा-तफरी
बिहार के कैमूर जिले में डिजनीलैंड मेला में झूला में करंट आने की वजह से एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। मेले में भगदड़ जैसी स्थिति कायम हो गई।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 08:39 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 10:51 AM (IST)
कैमूर [जेएनएन]। बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां के जगजीवन मैदान में लगे डिजनीलैंड मेला के झूला में मंगलवार की देर शाम करंट आ गया। जिससे एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार, मोहनियां के मेवालाल पासवान का दस वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने परिवार के साथ डिजनीलैंड मेला घुमने आया था। यहां जब वह एक झूला पर सवार हुअा तो उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने बालक गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे बालक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
झूला में करंट आने से मेला में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी प्रकार संचालकों द्वारा बिजली काटी गई। तब करंट प्रवाहित होना बंद हुआ। यदि थोड़ी सी भी और देर हो जाती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर मेला प्रशासन के लापरवाही को सामने ला दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें