अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य
चैत्र माह में छठ पर्व का एक अलग ही महत्व है। चार दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को व्रती देंगे।
चैत्र माह में छठ पर्व का एक अलग ही महत्व है। चार दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को व्रती देंगे। इसी के साथ इस अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण नहीं कर सकेंगे। इस दिन नवरात्र की अष्टमी और कई लोगों के घर में रात को अष्टमी का पूजन होता है। हालांकि वो पानी व फल आदि का सेवन कर सकेंगी, लेकिन अनाज नहीं खा पाएंगी। भभुआ नगर में स्थित राजेंद्र सरोवर व सुअरा नदी तट पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने छठ व्रत किया। हर साल लगभग सभी घरों में अष्टमी की रात भक्तिमय माहौल कायम रहता है। महिलाएं गीत गाती है। उसके बाद नवमी में मां की विदाई करती है। आद में प्रसाद का वितरण घरों में व अपने रिस्तेदारों में करती है। फलों के दाम, छूते रहे आसमान
एक तो नवरात्र का दिन उपर से छठ महापर्व। इसको लेकर फलों के दाम आसमान को छूते रहे। जहां नवरात्र से पहले अंगूर की कीमत 40 रुपये थी वो छठ और नवरात्र को लेकर 80 रुपये किलो तक बिकी। इसके अलावा संतरा, सेव, केला, नारियल, बेल, आदि के भी कीमत आसमान को छू रहे थे। इस दौरान छठी महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही दउरा, सूप आदि लेकर खरीदारी कर चुकी थी। लेकिन कार्तिक मास के छठ जैसा फल बाजार में इस समय उपलब्ध नहीं रहता।
----------
अष्टमी को लेकर मंदिरों में रहेगी भीड़
संस भभुआ: जिले के सभी मंदिरों में आज अष्टमी को लेकर भीड़ रहेगी। भगवानपुर प्रखंड में स्थित रामगढ़ गांव के पास में स्थित पवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी के धाम में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हालांकि मां मुंडेश्वरी धाम में निशा पूजा को लेकर शुक्रवार को पूरी रात मंदिर खुली रहेगी। जहां श्रद्धालु आसानी से पूजा अर्चना कर सकेंगे। इसके अलावा भभुआ नगर में स्थित बड़ी देवी, व देवी जी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित काली मां के मंदिर व आसपास के सभी मंदिरों में भीड़ रहेगी। वहीं आज रात में नवमी की पूजा भी होगी। रामनवमी को लेकर आज सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। शनिवार को जिले में धूमधाम से रामनवमी मनाई जाएगी।