नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व का अनुष्ठान
चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जिले के सभी प्रखंडों में छठ महापर्व को लेकर समाजसेवी, जनता के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी काफी तत्पर हैं। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा भी जिले के सभी प्रखंडों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी तरह की व्यवस्था को पूरा करा लिया गया है। रविवार को नहाय-खाय के साथ ही भभुआ नगर सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में प्रसाद की दुकानें सज चुकी हैं। भभुआ बाजार में पटेल चौक से लेकर एकता चौक तक प्रसाद की दुकानें लग गई है। हालांकि सोमवार के दिन अधिकांश दुकानें लगेंगी।
चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जिले के सभी प्रखंडों में छठ महापर्व को लेकर समाजसेवी, जनता के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी काफी तत्पर हैं। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा भी जिले के सभी प्रखंडों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी तरह की व्यवस्था को पूरा करा लिया गया है। रविवार को नहाय-खाय के साथ ही भभुआ नगर सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में प्रसाद की दुकानें सज चुकी हैं। भभुआ बाजार में पटेल चौक से लेकर एकता चौक तक प्रसाद की दुकानें लग गई है। हालांकि सोमवार के दिन अधिकांश दुकानें लगेंगी। लेकिन रविवार को लगी दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। बाजार में कद्दू की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ काफी देखी गई। कद्दू की मांग अधिक होने के कारण 20 रुपये किलो तक बिक्री हुई। वहीं फलों के दाम में भी काफी वृद्धि है। बता दें कि रविवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व में 12 नवंबर को खरना, 13 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य और 14 नवंबर को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन होगा।
बाजार में फलों के दाम (प्रति किलो में) -
सेब- 80 रुपये किग्रा
संतरा - 60-80 रुपये
अंगूर - 300 रुपये
साधारण नाशपाती - 100 रुपये
डिजाइन नाशपाती - 160 रुपये
अनार - 100 रुपये
बड़का घाघर - 20 रुपये प्रति पीस
अनानास - 30 रुपये प्रति पीस