चैनपुर में निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई छह पंचायतों की मतगणना संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में गुरुवार की शाम तक मतगणना संपन्न हो गई। निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। कुल छह पंचायतों में हुए मतदान की मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा
प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में गुरुवार की शाम तक मतगणना संपन्न हो गई। निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। कुल छह पंचायतों में हुए मतदान की मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। इसमें उदयरामपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के निर्वाचित प्रत्याशी कबीर खां 828 मत पाकर विजेता घोषित हुए। वहीं दूसरे नंबर पर मनोरंजन सिंह को 330 वोट प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत मदुरना के पैक्स अध्यक्ष पद के निर्वाचित प्रत्याशी मुराद खां को कुल 589 वोट प्राप्त हुआ और विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर लल्लन खरवार को 336 वोट प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत मंझुई के निर्वाचित प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को 671 वोटों से विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर आत्मा सिंह को 521 वोट प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत सिरबीट से अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार पटेल को 212 वोटों से विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर बद्रीनाथ सिंह को 175 वोट प्राप्त हुआ। वहीं तीसरे नंबर पर महाबली सिंह को 104 वोट प्राप्त हुए।रामगढ़ के निर्वाचित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविद्र कुमार पांडेय को 707 वोट प्राप्त हुए और विजेता घोषित किए गए। वहीं दूसरे नंबर पर घनश्याम बिद को 572 वोट प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत बिउरमानपुर में अब्दुल्ला खां एवं मुस्लिम खां के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें मुस्लिम खां 545 वोट प्राप्त कर विजेता घोषित किए गए। वहीं दूसरे नंबर पर अब्दुल्ला खां को 528 वोट प्राप्त हुआ।