सिमेंट कंपनी के अधिकारियों ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
संवाद सूत्र दुर्गावती स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गतकुल्हड़ियां-भेरिया मार्ग स्थित सीमेंट्स कंपनी के द्वारा भेरियां गांव में क्षेत्र से आए हुए लगभग पांच सौ गरीब असहाय दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरित किया गया। सभी
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़ियां-भेरिया मार्ग स्थित सिमेंट कंपनी ने भेरियां गांव में क्षेत्र से आए हुए लगभग पांच सौ गरीब, असहाय, दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरित किया। सभी लोगों को सीमेंट्स के प्लांट हेड कांतिलाल नंदा ने अपने हाथों से गरीबों को कंबल ओढ़ाया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा के क्षेत्र में यह सिमेंट कंपनी का यह छोटा सा प्रयास है। जिसको आगे बृहद रूप देने का प्रयास करेंगे। ताकि कोई भी जरूरतमंद हमसे ना छूट पाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक हमारी कंपनी ही है जो सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती है। यहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं का हर संभव निदान हमारी प्राथमिकता में है। इसे हम क्रमश: धीरे धीरे पूरा करेंगे। कंपनी द्वारा प्लस टू स्कूल धनेछा में एलइडी लाइट, छात्राओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आदि का प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर प्रोजेक्ट हेड दीपक तिवारी, रबिन्द्र सिंह, संजय सिंह, सुमित शर्मा, मानस रंजन द्विवेदी, देवेंद्र सिंह , ओमप्रकाश सिंह, राम सिंह वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।