Move to Jagran APP

उत्सवी माहौल में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

संवाद सूत्र, चांद: प्रखंड के मंदिरों एवं घरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्सवी माहौल में मनाया गया

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 04:36 PM (IST)
उत्सवी माहौल में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव
उत्सवी माहौल में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

संवाद सूत्र, चांद: प्रखंड के मंदिरों एवं घरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्सवी माहौल में मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को लेकर भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा था। भक्तों मंदिरों एवं घरों को सजाने में व्यस्त थे। मंदिरों में हरिकर्तन संगीत का भव्य आयोजन किया गया था। मंदिरों एवं घरों में डोल रख कर श्री कृष्ण के जन्म होने का इंतजार किया जा रहा था। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्तों ने उपवास रखा। श्री कृष्ण का जन्म रोहिणि नक्षत्र के शुभ घड़ी में माना जाता है। जैसे ही यह शुभ समय आया कि चारों तरफ भगवान श्री कृष्ण के जन्म के खुशी में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। केकढा, चांद, सिहोरियां, सिरहिरा, कुढनु, भरुहियां, भरारी कला, अइलाय, पटनवा, पतेसर, सौखरा आदि गांव में कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पूरी रात्रि श्रद्धा भाव से भक्तों के द्वारा जागरण किया गया। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.