Move to Jagran APP

रमगढ़ अपहरण कांड के दोनों मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कैमूर। थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव से बीते 13 जनवरी को छात्र अपहरण मामले के दोनों मास्टर मा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM (IST)
रमगढ़ अपहरण कांड के दोनों मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रमगढ़ अपहरण कांड के दोनों मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कैमूर। थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव से बीते 13 जनवरी को छात्र अपहरण मामले के दोनों मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया। यह गिरफ्तारी सर्विलांस के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने बक्सर शहर से दोनों अपहरणकर्ताओं को बाजार में घूमते समय धर दबोचा। इसमें अभिषेक तिवारी यूपी के गाजीपुर जिला के बीरपुर गांव के तथा चंद्रभान उपाध्याय बलिया जिला के नरही गांव के बताए जाते हैं। इन दोनों अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि रामगढ़ थाना के कनपुरा गांव से मकर संक्रांति से एक दिन पहले पांचवीं के छात्र प्रियांशु कुमार का सुनियोजित तरीके से बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना के कुछ ही घंटे बाद फिरौती के लिए 14 लाख रुपये मांगे गए थे। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर यूपी के बीरपुर से छात्र की सकुशल बरामदगी कर ली थी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन दोनों मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

loksabha election banner

समकालीन अभियान में 23 गिरफ्तार, आठ भेजे गए जेल

संवाद सहयोगी, मोहनियां: एसपी के निर्देश पर चलाए गए समकालीन अभियान में स्थानीय थाना पुलिस ने 23 विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों व वारंटियों गिरफ्तार किया। इसमें आठ अभियुक्तों को गुरुवार को भभुआ जेल भेजा गया। सत्यापन के बाद 15 लोगों को छोड़ दिया गया। मोहनियां के डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि कैमूर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर 24 घंटे का समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमें मोहनियां थाना पुलिस द्वारा 23, दुर्गावती द्वारा आठ, रामगढ़ थाना द्वारा छह, कुदरा द्वारा पांच, नुआंव थाना दारा चार व कुढ़नी थाना पुलिस ने 47 लोगों अभियुक्तों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। मोहनियां थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 अभियुक्तों में आठ को गुरुवार को भभुआ जेल भेजा गया। जिसमें वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के मेलीकड़ा ग्राम निवासी मुस्तफा का पुत्र तोहिद राजा, बड़ा बाजार मोहनिया निवासी श्याम लाल पासवान का पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास पासवान, वारंटी सोंधी ग्राम निवासी राकेश राम, श्याम रथी राम, बालेश्वर राम, बसावन राम, रुला राम व पूर्णवासी राम का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.