दहेज के लिए प्रताड़ित पुत्री की रक्षा की पिता ने लगाई गुहार
उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने का दामाद पर आरोप - दो-तीन वर्ष पूर्व हिदू रिति रिवाज के साथ उपहार देकर किया गया था विवाह जासं भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव गांव निवासी राजा बिद ने शुक्रवार को भभुआ थाना में आवेदन देकर अपनी विवाहित
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव गांव निवासी राजा बिद ने शुक्रवार को भभुआ थाना में आवेदन देकर अपनी विवाहित पुत्री की जानमाल की रक्षा के लिए गुहार लगाई हे। राजा बिंद की पुत्री को दहेज के लिए उसके ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। श्वसुर ने दामाद पर उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न कर पत्नी को प्रताड़ित करते रहने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना में दिवस पदाधिकारी एएसआइ अभिनंदन यादव को दिए आवेदन में राजा बिद ने लिखा है कि उन्होंने दो तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री कलावती कुमारी का विवाह भभुआ थाना क्षेत्र के करमी चक निवासी नगीना बिद के पुत्र राजेश बिद के साथ हिदू रिति रिवाज के साथ किया था। साथ ही यथाशक्ति उपहार भी दिया था। विवाह के कुछ महीनों बाद कलावती देवी ने एक पुत्री आरती को जन्म दिया। इसके बाद दहेज में ससुराल के लोग सोने की चेन व बाइक की मांग करने लगे तथा इसके चलते पुत्री को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। समझाने पर भी नहीं मानने पर कलावती देवी ने जिला जज के न्यायालय में धारा 498 ए के तहत अपने पति राजेश बिद, देवर ब्रजेश बिद, सास कौशल्या देवी व ससुर नगीना बिद के विरूद्ध मुकदमा कायम कर दिया।जिला स्तर से जमानत खारिज कर दिया गया। इसके बाद उच्च न्यायालय में अपनी पत्नी कलावती देवी को श्रद्धा व सम्मान से रखने की बात रखने पर न्यायालय के आदेश से 20 नवंबर 2019 को मिली जमानत के आधार पर कलावती देवी को उसके पति राजेश बिद के साथ विदा कर दिया। लेकिन पति द्वारा न्यायालय के बाहर आने के बाद पुन: पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा। सात जनवरी 2020 को ससुराल के उपरोक्त लोगों द्वारा मेरी पुत्री के साथ पुन: मारपीट किया गया। देवर ब्रजेश कुमार मेरी पुत्री की जान मारने की नीयत से उसका गला दबाने लगा। किसी तरह जान बचाकर मेरी पुत्री अपने पुराने रिश्तेदार भोला बिद के घर जाकर अपनी जान बचाई। इससे हमलोग भयभीत है। मुझे डर है कि राजेश बिद व उनके घर के लोग मेरी पुत्री को जान से मार देंगे। अत: आपसे आग्रह है कि गांव करमीचक में रह रही मेरी पुत्री की जान की रक्षा करने की कृपा करें। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि आवेदन मिला है पीड़िता के पति सहित ससुराल के लोगों को पुलिस पदाधिकारी को भेजकर थाना पर बुलवाया गया है। पारिवारिक रिश्ता है। दोनो पक्षों से हकीकत की जानकारी लेकर समन्वय कराने की पहल कामयाब न होने पर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।