अधौरा में होगी प्रखंड स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
प्रखंड मुख्यालय में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कैमूर पुलिस की ओर से किया जा रहा है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। 12 से 16 नवंबर तक टीमें इंट्री के लिए आवेदन दे सकती हैं।
प्रखंड मुख्यालय में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कैमूर पुलिस की ओर से किया जा रहा है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। 12 से 16 नवंबर तक टीमें इंट्री के लिए आवेदन दे सकती हैं। टीमों का चयन लॉट्री द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 20 नवंबर को खेल मैदान अधौरा में अपराह्न एक बजे से होगा। उद्घाटन एसपी मो. फरोगुद्दीन करेंगे। अधौरा थानाध्यक्ष श्यामदेव ¨सह ने बताया कि सभी टीम के खिलाड़ी जर्सी व बूट पहन कर खेलेंगे और निर्धारित समय के अनुसार मैदान में प्रवेश करेंगे। निर्णायक का निर्णय सभी खिलाड़ियों को मानना होगा। टीमों के ग्रुप का निर्धारण 18 नवंबर को लॉट्री के माध्यम से किया जाएगा।