शिविर आयोजित कर भिक्षुकों में वितरित किए जाएंगे कंबल
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के देखरेख में संचालित होने वाले बुनियाद केंद्र के माध्यम से जिले में शिविर का आयोजन कर भिक्षुकों के बीच कंबल वितरित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक संतोष कुमार चौधरी ने बताया की जिले में ठंड से निजात दिलाने के लिए लोगों के बीच 550 कंबलों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के देखरेख में संचालित होने वाले बुनियाद केंद्र के माध्यम से जिले में शिविर का आयोजन कर भिक्षुकों के बीच कंबल वितरित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक संतोष कुमार चौधरी ने बताया की जिले में ठंड से निजात दिलाने के लिए लोगों के बीच 550 कंबलों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह सभी कंबल प्रखंड के विकास पदाधिकारियों को वितरित करना है। कंबलों को प्रखंड स्तर सहित जिला मुख्यालय पर कंबल वितरित किया जाएगा। विभाग द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र के माध्यम से जिला मुख्यालय पर कंबल वितरण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में भिक्षुकों को ही कंबल वितरित किया जाएगा। इसका लक्ष्य 170 है। जिसमें 100 भिक्षुकों को चिह्नित कर लिया गया है। मुंडेश्वरी धाम, हरसु धाम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर घूम-घूमकर जरूरत मंद को कंबल वितरित किया जा रहा है।