Move to Jagran APP

शक्ति केंद्रों की बदौलत चुनावी मैदान में कूदेगी भाजपा

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल प्रभारी संतोष कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में कई निर्णय लिए गए। शक्ति केंद्र के नव चयनित प्रभारियों को बूथ लेवल कमेटी बनाने को लेकर फरमान जारी हुआ। इसी शक्ति केंद्र की बदौलत 2020 बिहार विधानसभा चुनाव का फतह भाजपा करेगी। इसी संकल्प के साथ भाजपा शक्ति केंद्र के प्रभारी गांव के लिए रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:33 AM (IST)
शक्ति केंद्रों की बदौलत चुनावी मैदान में कूदेगी भाजपा
शक्ति केंद्रों की बदौलत चुनावी मैदान में कूदेगी भाजपा

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल प्रभारी संतोष कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में कई निर्णय लिए गए। शक्ति केंद्र के नव चयनित प्रभारियों को बूथ लेवल कमेटी बनाने को लेकर फरमान जारी हुआ। इसी शक्ति केंद्र की बदौलत 2020 बिहार विधानसभा चुनाव का फतह भाजपा करेगी। इसी संकल्प के साथ भाजपा शक्ति केंद्र के प्रभारी गांव के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

मंडल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैमूर जिला में सदस्यता अभियान के 23 हजार के आंकड़े में केवल 16 हजार नया सदस्य रामगढ़ विधानसभा में बने हैं। जो मगध प्रमंडल का एक रिकॉर्ड है। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाने की भी बात कही गई। इस दौरान नुआंव मंडल के प्रभारी मनोज कुमार सिंह उर्फ शेरा, भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य संजय सिंह, मुखिया अरविद सिंह, अंबिका बिद, अरविद कुमार सिंह, आदि लोग मंचासीन रहे। इस दौरान रामगढ़ मंडल के सभी तेरह पंचायतों के चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.