बिजेंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश, एक अपराधी गिरफ्तार
कैमूर। छह दिनों बाद स्थानीय थाना पुलिस ने बिजेंद्र बिद हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में तीन अपराधियों की संलिप्तता उजागर हुई है। दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
कैमूर। छह दिनों बाद स्थानीय थाना पुलिस ने बिजेंद्र बिद हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में तीन अपराधियों की संलिप्तता उजागर हुई है। दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
मोहनियां थाना क्षेत्र के सराय ग्राम निवासी बिजेंद्र बिद का अनुमंडल कार्यालय से पूरब बधार में बने एक अर्धनिर्मित मकान से 29 मार्च को शव बरामद हुआ था। अपराधियों ने एक पत्थर से मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतक का मोबाइल गायब था। पुलिस ने घटना के छठे दिन हत्या में शामिल एक अपराधी को दबोच लिया। शुक्रवार की रात अपराधी की गिरफ्तारी हुई जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य दो अपराधियों का नाम बताया। शनिवार को मोहनियां थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि बिजेंद्र बिद हत्याकांड में परिजनों द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसमें एसआइ श्रीकांत पासवान, एसआइ शम्भू सिंह पुलिस बल के साथ शामिल थे।
जांच में मोहनियां नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह मल्लाह टोली निवासी हरिशंकर निषाद उर्फ चिटू चौधरी का नाम प्रकाश में आया। वह अंतरप्रांतीय अपराधी है। उत्तर प्रदेश व बिहार के कैमूर जिले में उसके खिलाफ हत्या, लूट व अपहरण का मामला दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है। मोहनियां थाना में उसके विरुद्ध वर्ष 2014, वर्ष 2016 व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधी में स्वीकार किया कि शराब के विवाद में बिजेंद्र बिद की हत्या हुई। इस घटना में दो अन्य अपराधियों का भी हाथ है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।